गोंडा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गोंडा जिले में शारदीय नवरात्रि के आज सोमवार को दूसरे दिन भी जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की सुबह 6:00 से ही लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। लाइनों में लगकर के सभी देवी भक्ति देवी मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन करके पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ले रहे हैं।
सभी देवी मंदिरों पर देवी भक्तों के दर्शन करने को लेकर के सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक के इंतजार किए गए हैं। 34वीं शक्तिपीठ मां बाराही देवी मंदिर में 1 किलोमीटर लंबी भक्तों की लाइन लगी हुई है मंदिर परिसर और सड़कों पर भी लोग लाइनों में दर्शन करने के लिए लगे हुए हैं। अब तक यहां पर 20000 से अधिक लोग पूजा अर्चना कर चुके हैं अभी भी काफी लाइन लगी हुई है।

भक्तों ने किए माता के दर्शन।
मां बाराही देवी की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। यहां पर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी पुलिस द्वारा की जा रही है।बिना वर्दी में पुलिस कर्मियों के साथ वर्दी में भी पुलिस कर्मियों की अलग-अलग स्थान पर ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत देवी भक्तों को ना हो।
वहीं खैरा कुंभ नगर में स्थित मां खैरा भवानी मंदिर में सुबह से ही लाइनों में लगा करके देवी भक्ति मां खैरा भवानी के दर्शन कर रहे हैं। दर्शन करके आशीर्वाद ले रहे हैं साथ ही अपने छोटे-छोटे बच्चों का मुंडन करवाने के लिए भी दूर-दूर से लोग यहां पर आए हुए हैं।
मां खैरा भवानी का एक पुराना ऐतिहासिक इतिहास है यहां पर शारदीय,नवरात्रि चैत्र नवरात्रि के साथ हर सोमवार,शुक्रवार और मंगलवार को भी यहां पर हजारों की संख्या में देवी भक्ति दर्शन करने के लिए आते हैं।डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि आज भी मंदिरों में काफी भीड़ है सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक के इंतजार में साफ सफाई को लेकर के भी हम लोगों द्वारा निर्देश दिया गया है। जिला पंचायत राज विभाग को लगाया गया है।किसी भी श्रद्धालु को किसी भी मंदिर में पूजा अर्चना की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी सबसे ज्यादा भीड़ मां बाराही देवी मंदिर पर लगी हुई हमारा पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

भक्तों की लगी लंबी लाइनें।
