![]()
वाराणसी से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने नई ट्रेन की सौगात दी है। वहीं लंबे समय से शाम को चलने वाली ट्रेनों में बढोत्तरी की मांग को मान लिया है। आज से बनारस से शाम को चलने वाली ट्रेन रात में लखनऊ पहुंचाएगी। वहीं ट्रेन अगले दिन शाम को लखनऊ से रवाना होकर देर रात वाराणसी पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि उत्तर रेलवे की ओर से वाराणसी से लखनऊ तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन को आज से नियमित कर दिया गया है। अब यह ट्रेन प्रतिदिन 14225/14226 नंबर से चलाई जाएगी। रेलवे की ओर से इसका नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सीनियर डीसीएम के अनुसार ट्रेन नंबर 14225 वाराणसी से सुबह 6:20 बजे चलकर बाबतपुर, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या और बाराबंकी होते हुए दोपहर 12:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 14226 लखनऊ से शाम 4:20 बजे चलेगी। ट्रेन लखनऊ से चलकर अयोध्या, अकबरपुर, जौनपुर और बाबतपुर होते हुए रात 10:20 बजे वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 20402 लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के वाराणसी स्टेशन पर पहुंचने का समय भी बदल दिया गया है। अब यह ट्रेन वाराणसी स्टेशन पर रात 10:40 बजे पहुंचेगी। संबंधित यात्री यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय और अन्य विवरण की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन में बेहतर इंतजाम देने का प्रयास होगा।
Source link
वाराणसी-लखनऊ स्पेशल ट्रेन का आज से आगाज:कैंट से शाम को रवाना होकर रात में पहुंचेगी लखनऊ, यात्रियों के लिए कई ठहराव