लोहे का गेट गिरने से छात्र की मौत:शामली के मलेंडी गांव में हादसा; गली में घूमते समय छात्र पर गिरा भारी गेट


शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव मलेंडी में मंगलवार को लोहे का भारी गेट गिरने से 12वीं के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय प्रिन्स गली में घूम रहा था। इसी दौरान पड़ोस में लगा लोहे का भारी गेट अचानक उसके ऊपर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजन और ग्रामीण घायल प्रिन्स को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रिन्स जनता इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा का छात्र था। प्रिन्स की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता सुभाष, भाई आकाश और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने परिवार को ढांढस बंधाया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *