लेखपाल परीक्षा, बरेली-मथुरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों का समय बदला


बरेली। उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। 21 मई को बरेली और मथुरा के बीच एक परीक्षा विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए कई अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया है। 05309 परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 मई को बरेली जंक्शन से सुबह 4 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बदायूं, उझानी, कासगंज और हाथरस सिटी होते हुए सुबह 8:45 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में, 05310 स्पेशल ट्रेन मथुरा से दोपहर 1:10 बजे चलेगी। यह शाम 5:50 बजे बरेली पहुंचेगी, जिससे अभ्यर्थियों को वापसी में भी सुविधा मिलेगी। परीक्षा के मद्देनजर रेलवे ने कुछ अन्य ट्रेनों को भी री-शेड्यूल और नियंत्रित किया है। कासगंज-मथुरा सवारी गाड़ी अब 80 मिनट की देरी से चलेगी। इसी तरह, कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस को 65 मिनट के लिए री-शेड्यूल किया गया है। लखनऊ-कासगंज सवारी गाड़ी भी फर्रुखाबाद से आगे देरी से संचालित की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर स्टेशन पहुंचें और यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जांच कर लें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *