![]()
एटा में रविवार दोपहर 2 बजे सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल से आंबेडकर पार्क तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। यहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह को सौंपा गया। सपा नेताओं ने लगाए चुनाव में गड़बड़ी के आरोप सपा के राष्ट्रीय सचिव लोधी राकेश राजपूत ने ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के पक्ष में सपा और पीडीए के वोट काटने का आरोप लगाया। उन्होंने महाराष्ट्र, बिहार और बंगाल में ईवीएम के जरिए भाजपा के वोट बढ़ाने का भी आरोप लगाया। 2003 की मतदाता सूची का दिया हवाला सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने 2003 की चुनाव सूची के आधार पर वोट काटे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने इसके लिए एक रिपोर्ट का हवाला दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने दावा किया कि एक-एक विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार से 40 हजार तक वोट काटे गए। मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगाए आरोप पूर्व विधायक अमित गौरव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन और अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगाए। सैकड़ों कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए प्रदर्शन की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने की। संचालन भूपेंद्र प्रजापति ने किया। पूर्व विधायक रणजीत सुमन, जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव, पूर्व सभासद शमी उल्लाह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
एटा में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, कलेक्ट्रेट से आंबेडकर पार्क तक निकाला पैदल मार्च