लालकुर्ती में दो युवकों से मारपीट के बाद बखेड़ा:बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, एसपी सिटी में मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया


लालकुर्ती थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दो युवकों से मारपीट किए जाने के बाद बखेड़ा हो गया। काफी संख्या में लोग एकत्र होकर लालकुर्ती थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। हमले की आरोपी मुस्लिम समुदाय के युवक बताई जा रहे हैं जिनमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी विनय गोपाल भोसले ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। एक नजर पूरे मामले पर
लालकुर्ती में आफताब की कोठी के बाहर नॉनवेज की कुछ दुकाने हैं। गुरुवार देर रात यहां अमान, सोहेल, अमन ने अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर इसी क्षेत्र में रहने वाले शिवम, राहुल और सचिन को पीट दिया। जमकर लात-घूसे और बेल्ट चलीं, जिसमें राहुल के सिर में चोट लग गई। वारदात के बाद भागे आरोपी
कुछ ही देर में लालकुर्ती में हिंदू-मुस्लिम विवाद का शोर मच गया। काफी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता एकत्र होकर पहले आफताब की कोठी और फिर लालकुर्ती थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरु कर दी। हंगामे की सूचना पर एसओ हरेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिसकर्मियों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया। एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा
मारपीट करने वालों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश डाली, जिसमें एक आरोपी अमान को पकड़ लिया गया। पुलिस उसे लेकर थाने आ गयी। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा और तेज कर दिया। एसओ ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरु कर दी। हिंदू संगठन के लोग हुए एकत्र
हिंदू युवकों से मारपीट किये जाने की सूचना पर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही भी कार्यकर्ताओं के साथ लालकुर्ती थाने आ गये और घटना पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिन युवकों ने यह हमला किया है, वह अनैतिक कार्यों में लिप्त हैं। ऐसे लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी जरूरी है। लेन देन के विवाद की रही सूचना
एक तरफ जहां गाली गलौज के विरोध में मारपीट किये जाने का शोर था तो वहीं कुछ लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। उसी में गाली गलौज हुई। मारपीट केवल चार से पांच लोगों के बीच हुई है। पुलिस फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसपी
सांप्रदायिक टकराव की सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले भी लालकुर्ती पहुंच गए। उस वक्त लालकुर्ती थाने के बाहर से लेकर अंदर तक भीड़ जमा थी। उन्होंने बजरंग दल महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा से बात की। पूरी घटना को जानने के बाद एसओ को निर्देश दिये। साथ ही भरोसा दिलाया कि किसी भी दशा में आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। शुक्रवार को पुलिस उस क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी जुटाकर आरोपियों को चिह्नित करेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *