![]()
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित होते ही दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), गोमती नगर विस्तार में जश्न का माहौल देखा गया। उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में विद्यालय परिसर में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुष्पगुच्छ और मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। उनकी सफलता का उत्सव मिठाइयां खिलाकर मनाया गया। छात्रों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी, वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे थे। स्कूल के छात्र ही उसकी असली पहचान विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपम सलूजा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्र ही उसकी असली पहचान और ताकत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बताया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में शिक्षकों और अभिभावकों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, स्कूल के सकारात्मक माहौल और अभिभावकों के सहयोग को दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल ने उन्हें केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी सिखाई है।
Source link
सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित, डीपीएस गोमती नगर में जश्न:उत्कृष्ट अंक लाने वाले विद्यार्थियों का विद्यालय में हुआ सम्मान