ललितपुर में युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की:मजदूरी पर फसल में छिड़काव करने गया था, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित


ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर में रविवार रात एक युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। परिजन उसे मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान घनश्याम पुत्र मिशन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घनश्याम (22) रविवार को गांव में ही मजदूरी पर एक किसान की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गया था। इसी दौरान उसने किसी बात को लेकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से रात करीब 9:30 बजे घनश्याम को मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सीताराम ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि घनश्याम ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। घनश्याम की पत्नी करीब डेढ़ महीने से अपने दो बच्चों के साथ मायके में है। घनश्याम मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *