![]()
शिक्षकों की समस्याओं और उनके हितों को लेकर आगरा में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के नेतृत्व में सभी शिक्षक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। BSA कार्यालय पर आयोजित इस बैठक में शिक्षकों की लंबित समस्याओं, वेतन और विभागीय कार्रवाई से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ‘आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन’ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के निर्देश पर महामंत्री सी.पी. तोमर और जिला अध्यक्ष वी.पी. सिंह ने आगरा की ओर से प्रतिभाग किया। संगठन की तरफ से महामंत्री सी.पी. तोमर ने शिक्षकों के हित से जुड़े निम्नलिखित मुद्दों को बेहद प्रमुखता के साथ अधिकारियों के सामने रखा: BSA ने दिया कार्रवाई का भरोसा शिक्षक संगठनों द्वारा उठाए गए इन सभी अहम बिंदुओं को सुनने के बाद BSA आगरा ने सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने सभी मुद्दों पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए शिक्षक प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि शिक्षकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जल्द ही इन पर आवश्यक और उचित निर्णय लिए जाएंगे।
Source link
आगरा में शिक्षकों की BSA के साथ बैठक:एक दिन का कटा वेतन बहाल करने की उठी मांग