ललितपुर निवासी जीजा-साले की टीकमगढ़ में सड़क हादसे में मौत:तेरहवीं में शामिल होने बाइक से जा रहे थे, 3 घंटे बाद हुई शिनाख्त


मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में ललितपुर निवासी दो रिश्तेदारों की मौत हो गई। बाइक सवार जीजा-साले को सागर हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। दोनों तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों की पहचान ललितपुर जिले के थाना गिरार अंतर्गत ग्राम छितरापुर निवासी 50 वर्षीय दादे रैकवार पुत्र बल्लू रैकवार और 55 वर्षीय भरोसे रैकवार पुत्र भरोसे रैकवार के रूप में हुई है। ये दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे। वे शुक्रवार दोपहर अपने रिश्तेदार के यहां मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के ग्राम भगुवा सिमरिया में तेरहवीं में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे जब वे टीकमगढ़ जिले के थाना बड़ागांव क्षेत्र के ग्राम गढ़ा घाट के निकट सागर हाईवे पर पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए टीकमगढ़ अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के लगभग तीन घंटे बाद दोनों मृतकों की शिनाख्त हो सकी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन देर शाम टीकमगढ़ पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *