Kanpur News | Engineer Returns From Moscow & Ganga Flood Update

कानपुर की कल (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें… मॉस्को में हिरासत में लिए गए भारतीय इंजीनियर चंदन गुप्ता गुरुवार रात पत्नी स्नेहा और बच्चे के साथ कानपुर लौट आए। घर पहुंचने के बाद पत्नी स्नेहा ने पति पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि वह पूरे मा

.

इधर, गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचते ही किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी भर गया। कई जगह सब्जियों की फसलें पानी में डूब गईं। कुछ गांवों में लोग कमर से ऊपर पानी में 3 से 4 किलोमीटर का सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की आवाजाही के लिए नाव और ट्रैक्टर लगाए गए हैं।

ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

अब सिलसिलेवार खबर पढ़िए…

1- करोड़पति कारोबारी के बेटे ने नौकर को क्यों नहीं पहचाना:कानपुर में 309 कॉल कीं, 3 बार साथ घूमा

कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू शालू के बाद अब बेटे सुब्रत पर भी पुलिस का शक गहरा गया है। जांच में सामने आया है कि सुब्रत ने सुपारी किलर विशाल गौतम से तीन महीने में करीब 309 बार फोन पर बात की थी। पढ़ें पूरी खबर….

2- कारोबारी हत्याकांड के फरार 3 आरोपी बोले-हमने हत्या नहीं की:कानपुर में VIDEO जारी कर कहा-हड़बड़ाहट में गाड़ी चढ़ी

कानपुर के काकादेव में कारोबारी अमित कुमार गुप्ता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना के करीब एक सप्ताह बाद फरार 4 में से 3 आरोपियों ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो जारी किए। तीनों ने खुद को निर्दोष बताते हुए कारोबारी की हत्या से इनकार किया है। पढ़ें पूरी खबर….

3- मॉस्को में हिरासत में लिए गए इंजीनियर परिवार संग लौटे, बोलीं- CM योगी से मिलूंगी

मॉस्को में हिरासत में लिए गए भारतीय इंजीनियर चंदन गुप्ता अपनी पत्नी स्नेहा और बच्चे के साथ गुरुवार रात कानपुर अपने घर लौट आए। भारत आने के बाद स्नेहा ने एक वीडियो जारी कर पूरे मामले पर सवाल उठाए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

4- गंगा का पानी गांवों में घुसा, रास्ते डूबे-खेत बर्बाद:कमर से ऊपर पानी में 3-4 km का सफर, नाव और ट्रैक्टर लगाए गए

कानपुर में खतरे का निशान पार करते ही गंगा के किनारे बसे गांवों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। गंगा बैराज से सिंहपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर भोपालपुरवा, बनियापुरवा और भगवानदीन का पुरवा में पानी भर गया है। इन गांवों में जाने वाले रास्तों व खेतों में हर ओर पानी ही नजर आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

5- बर्थडे से एक दिन पहले बेटी ने फांसी लगाई:कानपुर में रात में पिता से पूछा- पापा गिफ्ट क्या दोगे, सुबह फंदे से लटकी मिली

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले लड़की ने फंदे से लटककर जान दे दी। गुरुवार रात तक वह पिता से जन्मदिन के गिफ्ट को लेकर बात कर रही थी। उसने पूछा था- पापा, इस बार क्या गिफ्ट दोगे। पिता ने पसंद का गिफ्ट देने का भरोसा दिया था। पढ़ें पूरी खबर….

6- PWD प्लांट में भरा पानी, 12 सड़कों का काम ठप:मैटेरियल नहीं मिलने से सड़क मरम्मत पर लगा ब्रेक

कानपुर में बारिश थमने के बीच शहर की बदहाल सड़कों की मरम्मत शुरू कराने की तैयारी कर रहे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है। बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से प्लांट में ही पानी भर गया है। पढ़ें पूरी खबर…

7- कानपुर में शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप

कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के सुजावलपुर भढ़िया गांव में शुक्रवार सुबह नवविवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर…

8- कानपुर में 14 साल के छात्र की मौत:गले और शरीर पर मिले चोट के निशान, मां पर हत्या का आरोप

कानपुर में शुक्रवार को 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मां पर गला दबाकर बेटे की हत्या करने का आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस को छात्र के गले और शरीर पर चोट के निशान मिले। पढ़ें पूरी खबर….

9- कानपुर में दो दिन रहेंगे BJP के राष्ट्रीय महामंत्री:8 जिलों के संगठन की समीक्षा करेंगे, MP-MLA के साथ चुनावी तैयारी पर मंथन होगा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष शनिवार 12 सितंबर को दो दिवसीय कानपुर प्रवास पर पहुंचेंगे। 12 और 13 सितंबर को अपने प्रवास के दौरान वे कानपुर क्लस्टर के आठ जिलों के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर….

10- कानपुर में दोपहर में जोरदार बारिश: बचने को फ्लाईओवर के नीचे खड़े हुए लोग, अब तक 54 प्रतिशत अधिक बरसात

कानपुर के कई इलाकों में दोपहर बाद बारिश हुई। इस दौरान लोगों ने फ्लाईओवर के नीचे खड़े होकर बारिश से बचाव किया। बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं अचानक बदले मौसम के कारण राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.