युवती संग यमुना में कूदने वाला रेप में गया जेल:शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया था, परिजनों ने दर्ज कराई थी एफआईआर


आगरा में यमुना पुल से नदी में प्रेमिका का हाथ पकड़कर छलांग लगाने वाले प्रेमी को पुलिस ने रेप के आरोप में जेल भेज दिया है। युवती के परिजनों ने ट्रांस यमुना थाने में बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
गुरुवार शाम शाम करीब 6 बजे एक युवक-युवती जवाहर पुल पर आए। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा था। लोगों ने बताया कि दोनों ने पुल से यमुना में छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया। युवक-युवती पानी में छटपटाने लगे। शोर सुनकर यमुना किनारे मौजूद गोताखारे उनको बचाने के लिए कूद पडे़। दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। पता चला कि युवक सादाबाद का रहने वाला विनोद है। वो एक दिन पहले युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उसने जबरन गलत काम किया। युवती के परिजनों ने ट्रांस यमुना थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। युवती के बयान के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने रेप के आरोप में जेल भेज दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *