![]()
समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी मंगलवार को लखनऊ स्थित सपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सहारनपुर में मस्जिद पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आजमी ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाकर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। अबू आसिम आजमी ने कहा कि सरकार का विकास से कोई मतलब नहीं है और वह केवल हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे के सहारे चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर होने वाली राजनीति का वह खुलकर विरोध कर रहे हैं। लॉ एंड ऑर्डर पर भी उठाए सवाल आजमी ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की हालत बहुत खराब है। उनका आरोप है कि सरकार को जनता से जुड़े मूल मुद्दों और विकास पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन इसके बजाय धार्मिक मुद्दों को राजनीतिक बहस का केंद्र बनाया जा रहा है। सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर इस तरह की राजनीति उचित नहीं है। आजमी ने दोहराया कि वह धर्म के नाम पर राजनीति का खुला विरोध करते हैं।
Source link
अबू आजमी बोले- धर्म की राजनीति कर रही सरकार:सपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे महाराष्ट्र अध्यक्ष ने सहारनपुर कार्रवाई और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल