![]()
गाजीपुर में नवागत अधीक्षण अभियंता प्रवीण सिंह के कार्यभार ग्रहण करने पर विद्युत मजदूर पंचायत जनपद गाजीपुर के पदाधिकारियों ने पूर्वांचल अध्यक्ष एवं अतिरिक्त महामंत्री निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। संगठन के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान जिले में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने, लाइन लॉस कम करने और राजस्व वसूली बढ़ाने में विभाग को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया गया। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा संगठन के पदाधिकारियों ने विद्युत कर्मचारियों और मजदूरों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक समन्वय के साथ काम करने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि संगठन विभागीय हितों के साथ कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के साथ सहयोगात्मक भूमिका निभाता रहेगा। नवागत अधीक्षण अभियंता प्रवीण सिंह ने भी कर्मचारी समस्याओं के निस्तारण में संगठन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जिला संरक्षक सुदर्शन सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव समेत सहस्रजित यादव, कैलाश यादव, अश्वनी सिंह, वेदांत त्रिपाठी, उमाशंकर सिंह, तेजस राज, प्रदीप कुमार, अजय विश्वकर्मा, रामदुलार यादव, सुनील सिंह, पंकज वर्मा, शशिकांत कुशवाहा और शशिकांत मौर्य सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे
Source link
गाजीपुर में नवागत अधीक्षण अभियंता का स्वागत:कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा, विद्युत व्यवस्था और राजस्व वसूली बढ़ाने पर दिया जोर