लखनऊ में सरकारी स्कूल की छत बच्चों से साफ कराई:महिला हेडमास्टर और टीचर सस्पेंड; AAP बोली- मासूमों की जान से खिलवाड़


लखनऊ के मोहनलालगंज विकासखंड के ललूमर गांव के प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से छत की काई सफा कराई गई। इसका वीडियो ग्रामीणों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास भेज दिया। इसके बाद स्कूल की महिला हेडमास्टर और एक टीचर को सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले में आम आदमी पार्टी ने X पर लिखा- मासूमों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि बारिश के दौरान बच्चों को विद्यालय की जर्जर छत पर सफाई के लिए भेजा गया था। छत के ऊपर से बिजली के तार भी गुजर रहे हैं, जिससे बच्चों की जान का खतरा था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने हेडमास्टर श्वेता त्रिपाठी और सहायक अध्यापिका शगुफ्ता रानी को निलंबित कर दिया। एबीएसए को सौंपी गई जांच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वीडियो मिलने के बाद इसे स्वतः संज्ञान लिया और निलंबन की कार्रवाई कर दी। हेडमास्टर और टीचर दोनों को प्राथमिक विद्यालय रानीखेड़ा देवती से संबद्ध किया गया। विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) को अधिकारी बनाया है। निलंबन आदेश में जांच अधिकारी को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावक के घर जाकर धमकी देने का आरोप स्थानीय निवासी केपी सिंह ने बताया कि स्कूल की अव्यवस्थाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। इसके बाद स्कूल की टीचर मेरे घर पहुंचीं। उन्होंने घर में मौजूद महिलाओं को धमकाया। कहा कि तुम्हारे बच्चों के नाम स्कूल से काट दिया जाएगा। AAP बोली- विज्ञापनों में कायाकल्प, धरातल पर खिलवाड़ आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने अपने X हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की। पार्टी ने लिखा- विज्ञापनों में ‘कायाकल्प’ और धरातल पर मासूमों की जान से खिलवाड़। लखनऊ के मोहनलालगंज में जर्जर छत पर बिजली के तारों के बीच बच्चों से सफाई कराना भाजपा के शिक्षा मॉडल का असली सच है। ———————— यह खबर भी पढ़िए- चाकू-चापड़ लहराते हुए महिला प्रिंसिपल बोली- काट डालूंगी : कौशांबी के सरकारी स्कूल में दहशत; BSA ने सस्पेंड किया कौशांबी में महिला प्रिंसिपल सरकारी स्कूल में चापड़-चाकू लेकर पहुंच गई। वह क्लास में बच्चों के सामने धारदार हथियार लहराने लगी। इसी दौरान एक बच्चे के पिता ने उसका वीडियो बना लिया। जब उसने महिला प्रिंसिपल से इसका विरोध किया तो वह गुस्सा हो गई। (पूरी खबर पढ़िए)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *