![]()
लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में शारदा नदी एक बार फिर खतरे के निशान के पार पहुंच गई है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते शनिवार सुबह 7 बजे पलिया बेस स्टेशन पर नदी का जलस्तर 154.61 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 154.59 मीटर से 2 सेंटीमीटर अधिक है। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा बढ़ गया है। शारदा का पानी बढ़ने के साथ ही ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पहाड़ों पर बारिश का सिलसिला जारी रहा तो नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। ऐसे में निचले इलाकों में पानी पहुंचने के साथ खेतों और आबादी पर भी खतरा मंडरा सकता है। प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी जलस्तर बढ़ने की सूचना के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग सतर्क हो गए हैं। नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील और तटवर्ती इलाकों में विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर में और बढ़ोतरी होने पर प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।
Source link
लखीमपुर में फिर खतरे के निशान के पार शारदा नदी:2 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर; गांवों में बाढ़-कटान का डर