बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में नशामुक्ति अभियान:युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की सामूहिक शपथ


बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में ‘प्रयास—सभी के लिए’ संस्था की ओर से नशामुक्ति जागरूकता अभियान के द्वितीय चरण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सामूहिक शपथ दिलाई। वहीं, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस.के. राय ने जोर देते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई एक सामाजिक चेतना की लड़ाई है, जिसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में अपने विचार और प्रस्तुतियां देने वाले एनएसएस प्रभारियों व छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अभियान के संयोजक रवि पांडेय ने किया, जबकि अंत में महामंत्री नवीन श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *