'गणपति बप्पा मोरिया' के जयकारों से गूंजायमान हुई अयोध्या:सिटी के 100 स्थानों सहित जिले में 180 जगह पूजन-अर्चन


‘गणपति बप्पा मोरिया’ के पवित्र जयकारों से गूंजायमान हुआ, पूरा नगर तथा साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बप्पा का आगमन हो चुका है। पूरे जनपद में विघ्नहर्ता के पंडालों को भव्य रूप से सजाया गया है ,व इसी के साथ ही पूज्य गणपति जी महाराज की आराधना आज से प्रारंभ हो गई है । केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति जनपद-अयोध्या के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समितियों से कहा कि आप सभी उत्सव को अच्छे से मनावें पूजा अनुष्ठान विधि विधान से करिये केन्द्रीय समिति आप सभी प्रकार से उत्सव को सुंदर बनाने में सहयोग करेगी, वहीं संयोजक गगन जायसवाल ने व्यवस्था की बात की। कहा कि आप लोग अनुशासन और तन्मयता के साथ अपनी पूजा पंडालों पर तैनात रहे सक्रिय रहें, और किसी भी प्रकार की असामाजिक तत्वों पर निगाह रखें ।
वही समितियों से मिलकर , वरिष्ठ दोनों पदाधिकारियों ने चर्चा करते हुए श्री गणेश उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया , और समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिला अध्यक्ष व संयोजक भण्डारा के सहयोगी अंकुश गुप्ता व नगर मजिस्ट्रेट संजीव कुमार उपाध्याय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने आज विसर्जन घाट का निरीक्षण किया और विसर्जन व्यवस्थाओं पर गहन विचार विमर्श किया।
केन्द्रीय समिति के प्रवक्ता केशव बिगुलर के अनुसार पूरे नगर में लगभग 100 स्थानों पर तथा साथ ही साथ पूरे जनपद में कुल मिलाकर 180 स्थानों पर श्री गणेश जी महाराज का पूजन अर्चन आज प्रारंभ हो गया है।
केंद्रीय समिति के जोनल प्रमुखों में अतुल सिंह,राजेश गौड़,पवन निषाद, अखिलेश पाठक,अमित कनौजिया, बजरंगी साहू , राजेश जायसवाल राजू व चन्दन गुप्ता पूरे उत्साह से अपने-अपने जोन की प्रत्येक समितियों से बार-बार मिलते हुए उत्सव की तैयारी में लगे हुए हैं , इसी के साथ पूरा नगर श्रीगणेश उत्सव के रंग में रंग गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *