लखनऊ में बढ़ती गर्मी का असर:लोहिया पार्क का स्पोर्ट्स जोन अब सुबह 7 बजे से खुलेगा


लखनऊ में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए (एलडीए) ने बड़ा फैसला लिया है। लोहिया पार्क में बने स्पोर्ट्स जोन को बच्चों के लिए सुबह 7 बजे से खोल दिया जाएगा। पहले यह समय सुबह 10 बजे था, जिसे लेकर अभिभावकों ने आपत्ति जताई थी। एलडीए वीसी के मुताबिक बढ़ती तपिश को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है ताकि बच्चे सुबह के ठंडे माहौल में स्केटिंग, बैडमिंटन और क्रिकेट जैसी गतिविधियां कर सकें। लोगों की शिकायत के बाद बदला फैसला पहले स्पोर्ट्स जोन देर से खुलने के कारण बच्चों को तेज धूप में खेलना पड़ता था। अभिभावकों का कहना था कि 10 बजे तक सूरज तेज हो जाता है, जिससे बच्चों में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही स्कूल टाइम के कारण भी बच्चे खेल गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले पा रहे थे। अब मिलेगी राहत समय में बदलाव के बाद अब बच्चे सुबह जल्दी आकर आरामदायक माहौल में खेल सकेंगे। एलडीए वीसी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई समय सारणी लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से न सिर्फ बच्चों को राहत मिलेगी, बल्कि गर्मी के मौसम में उनकी सेहत भी सुरक्षित रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *