लखनऊ में नजर नहीं आया ईद का चांद:शुक्रवार को अदा की जाएगी अलविदा की नमाज , 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद


लखनऊ में ईद का चांद नजर नहीं आया । ऐशबाग स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया में ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने अन्य धर्म गुरुओं के साथ चांद देखने की कोशिश की । मौलाना ने बताया कि आज गुरुवार को चांद नजर नहीं आया 20 मार्च शुक्रवार को अलविदा की नमाज और अंतिम रोजा होगा 21 मार्च को देश भर में ईद मनाई जाएगी। मौलाना ने बताया कि आसमान साफ होने के बाद भी चांद नजर नहीं आया और देश के अन्य किसी हिस्से से भी चांद के नजर आने की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं आई। इसके बाद इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया की तरफ से यह निर्णय लिया गया कि। शुक्रवार को 30 वा रोजा होगा और शनिवार को ईद मनाई जाएगी। मौलाना ने कहा कि ईद की नमाज को लेकर इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई है। नमाज अदा करने के लिए लोग अधिक संख्या में समय पर ईदगाह पहुंचे। और ईद की नमाज से पहले ही फितरा ( दान ) अदा करें। मौलाना ने कहा कि अच्छे माहौल में ईद मनाएं । ईद का दिन वर्ल्ड पीस के रूप में मनाया जाएगा। भारत समेत पूरे विश्व में शांति के लिए दुआ की जाएगी। मौलाना ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जो युद्ध हो रहा है उसका ईद से कोई संबंध नहीं है। ईद एक धार्मिक सेलिब्रेशन है जो हर साल जैसे मनाई जाती थी वैसे ही मनाई जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *