![]()
हमीरपुर में एक पिता ने अपने बेटे को जमीन पर गिराकर पीटा। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पिता बेटे की छाती पर पैर रखकर उसे पीटता दिख रहा है। पास मौजूद एक शख्स ने बीच-बचाव कर बेटे को बचाया। यह वीडियो कुरारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मनकी खुर्द गांव के रहने वाले छोटेलाल का अपने बेटे मोहन से हरौलीपुर-मूसानगर मार्ग पर विवाद हुआ था। बताया गया कि मोहन ने शराब पीने के लिए परिवार से पैसे मांगे थे। पैसे न मिलने पर वह गाली-गलौज करने लगा। इसी बात पर छोटेलाल गुस्सा हो गया। उसने बेटे मोहन को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसकी छाती पर पैर रखकर पिटाई करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मोहन को बचाया। घटना का वीडियो बुधवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने बताया कि यह घटना दो दिन पहले बुधवार को हुई थी। हरौलीपुर-मूसानगर मार्ग पर शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर पिता-पुत्र में झगड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार, दोनों को समझाकर विवाद खत्म करा दिया गया था। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Source link
पिता ने बेटे को सड़क पर गिराकर पीटा,VIDEO:हमीरपुर में शराब के लिए पैसे मांगे थे, छाती पर पैर रखकर मारा