नोएडा में तीन लोगों से ठगे 21 लाख:बैंक कर्मी , एपीके फाइल छाउनलोड और निवेश के नाम पर दिया गया झांसा


नोएडा में तीन लोगों से 21 लाख की ठगी की गई। तीनों ने साइबर क्राइम थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया है। तीनो ठगी अलग-अलग प्रकार की है। केस-1 नोएडा सेक्टर 126 के रहने वाले कारोबारी अजय इंटरनेट मीडिया पर मोबाइल बैंकिंग एप की जानकारी कर रहे थे। 27 जुलाई को ठग ने बैंक कर्मी बन फोन किया। उसने बैंकिंग एप डाउनलोड करने के लिए मोबाइल पर लिंक भेजा, लेकिन कारोबारी यह नहीं समझ सके कि वह एपीके फाइल डाउनलोड कर रहे है। उसके बाद ठगों के पास मोबाइल का एक्सेस चला गया। ठगों ने बैंक खाते से पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। केस-2
सेक्टर 22 के रहने वाले फैक्ट्री कर्मी को पैसों की जरूरत थी। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर सस्ती दर व तत्काल लोन संबंधी विज्ञापन देखा था। ठग से बात कर आनलाइन 48 हजार रुपये का लोन लिया था। ठगों ने लोन एप डाउनलोड कराकर कांटेक्ट व फोटो का एक्सेस प्राप्त कर लिया। टेलीग्राम पर मोफ्ड फोटो भेज ब्लैकमेल करने लगा। फैक्ट्री कर्मी ने डर कर कई बार में सात लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। केस-3
नोएडा सेक्टर 45 के रहने वाले असीम सेवानिवृत्त बैंक कर्मी हैं। 24 जुलाई 2025 को ठगों ने शेयर बाजार एक्सपर्ट बन संपर्क किया। निवेश कर दो गुना से ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर शुरुआत में छोटा निवेश कराया। चार हजार रुपये का मुनाफा बैंक खाते में ट्रांसफर कराया। असीम ने विश्वास कर नौ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *