![]()
राजधानी के डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को कारागार अधिकारी संवर्ग (123वां सत्र) और जेल वार्डर संवर्ग (179वां सत्र) की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दारा सिंह चौहान ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और प्रशिक्षण पूरा करने वाले अधिकारियों व वार्डरों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 31 प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जेलों को आधुनिक, सुरक्षित और सुधारोन्मुख बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित, अनुशासित और संवेदनशील कारागार कर्मी ही प्रभावी कारागार व्यवस्था की आधारशिला हैं। बंदियों के पुनर्वास, नैतिक मूल्यों के विकास और कौशल प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। 91 प्रशिक्षुओं ने पूरी की ट्रेनिंग दीक्षांत परेड में कुल 91 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। इनमें छत्तीसगढ़ के 6 जेल अधीक्षक, 3 सहायक अधीक्षक और उत्तर प्रदेश के 3 डिप्टी जेलर सहित कुल 12 अधिकारी शामिल रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 79 जेल वार्डरों ने भी प्रशिक्षण पूरा किया। प्रशिक्षण के दौरान जेल प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था, मानवाधिकार, बंदी प्रबंधन और आधुनिक तकनीक के उपयोग सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। 31 प्रशिक्षु हुए सम्मानित कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 31 प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। अधिकारी संवर्ग में छत्तीसगढ़ के जेल अधीक्षक टामन को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षार्थी का पुरस्कार मिला, जबकि जेल वार्डर संवर्ग में उत्तर प्रदेश के जिला कारागार बागपत के अतुल यादव को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षार्थी चुना गया। सभी प्रशिक्षुओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।
एशिया का पहला कारागार प्रशिक्षण संस्थान महानिदेशक कारागार पी.सी. मीणा ने कहा कि डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान देश ही नहीं बल्कि एशिया का पहला कारागार प्रशिक्षण संस्थान है। यहां देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों के कारागार अधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मार्च 2026 तक इस संस्थान में 1,681 अधिकारियों और 13,266 जेल वार्डरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
वंदे मातरम विधेयक पर बोले दारा सिंह चौहान समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने प्रस्तावित वंदे मातरम विधेयक का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश लंबे समय से ऐसे कानून की अपेक्षा कर रहा था। गृह मंत्री के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण संवैधानिक संशोधन और कानून बने हैं, जिन्होंने देश को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि वंदे मातरम से जुड़े प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य भी राष्ट्रीय एकता को और सशक्त करना है।
Source link
लखनऊ में कारागार विभाग को मिले नए डिप्टी जेलर:जेल अधीक्षक और वार्डर, दीक्षांत परेड में मंत्री दारा सिंह चौहान बोले- संवेदनशीलता और अनुशासन सबसे बड़ी जिम्मेदारी