ब्रेजा ने बाइक में मारी टक्कर, 2 युवक गंभीर:औरैया में हुआ हादसा, कार छोड़कर चालक फरार


औरैया के बिधूना रोड पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे नगला हरिराम गांव के सामने तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार संजीव यादव और यजुवेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर तीसरा युवक सुखदेव मिश्रा भी सवार था, जिसे हादसे में चोट की जानकारी नहीं है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गंगादास गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल सूरजपुर निवासी 30 वर्षीय संजीव यादव पुत्र रजपाल सिंह को पुलिस वाहन से सीएचसी बिधूना पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे PGI सैफई रेफर कर दिया। वहीं, यजुवेन्द्र सिंह यादव पुत्र रामौतार सिंह को PRV की मदद से सीएचसी ऐरवा कटरा ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे भी सैफई भेज दिया। बाइक पर तीन लोग सवार थे पुलिस के मुताबिक बाइक पर सूरजपुर निवासी संजीव यादव, यजुवेन्द्र सिंह यादव और नगला हरिराम निवासी सुखदेव मिश्रा सवार थे। टक्कर के बाद दोनों घायल युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें संजीव की स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार तीनों युवक शराब के नशे में थे। हालांकि हादसे की पूरी वजह की जांच की जा रही है। कार जब्त, चालक की तलाश जारी हादसे के बाद ब्रेजा कार चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *