![]()
कौशाम्बी जिले की कोखराज थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) प्रयागराज की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक लग्जरी कार से उड़ीसा से लाई जा रही एक कुंतल गांजे की खेप जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। ANTF की प्रयागराज इकाई को सोमवार सुबह यह सफलता मिली, जब उन्होंने कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के पास से लगभग 100 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी कार को भी जब्त कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने सोमवार शाम पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोखराज थाना पुलिस और ANTF यूनिट प्रयागराज की टीम ने उड़ीसा से गांजा लेकर जा रहे दो तस्करों को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए गांजा तस्करों की पहचान फतेहपुर जनपद के अयान उर्फ गयासु (पुत्र एजाज अहमद) और राहुल कुमार (पुत्र रमेश, निवासी ग्राम कुठली, थाना हथगांव) के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह में शामिल अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Source link
कौशाम्बी में 1 कुंतल गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:उड़ीसा से लाई जा रही 50 लाख की खेप, लग्जरी कार भी बरामद