![]()
लखनऊ के डालीगंज स्थित बंदी माता मंदिर में चल रहे 44वें वार्षिक उत्सव का तीसरा दिन भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। इस अवसर पर भागवत कथा वाचक रोली शास्त्री ने कथा का वाचन किया, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु उमड़े। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में गुरु पूजन और आशीर्वाद का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कथा के दौरान रोली शास्त्री ने बालक ध्रुव के जीवन प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मात्र पांच वर्ष की आयु में ध्रुव ने अपनी अटूट तपस्या और भक्ति से भगवान की कृपा प्राप्त की थी। ध्रुव के समर्पण, धैर्य और विश्वास की यह कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। विधिवत पूजन-अर्चन किया गया गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत देवेंद्र पुरी का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी, महंत मनोहर पुरी, महंत पूजा पुरी, भाजपा लखनऊ महानगर महामंत्री घनश्याम अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महंत देवेंद्र पुरी से आशीर्वाद प्राप्त किया। ये मौजूद रहे कार्यक्रम में पूर्व पार्षद रेखा रोशनी, पार्षद रणजीत सिंह, उदय सिंह, विष्णु तिवारी, सुनील पटेल, सुशांत वर्मा, कृपा शंकर वर्मा, जय सिंह और निर्मल कश्यप सहित बड़ी संख्या में संत, क्षेत्रवासी, युवा और श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे दिन मंदिर परिसर जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
Source link
लखनऊ के डालीगंज में बंदी माता के मंदिर में उत्सव:ध्रुव चरित्र की कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गुरु पूर्णिमा पर हुआ गुरु पूजन