![]()
प्रतापगढ़ SP दीपक भूकर ने पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में थाना लीलापुर की बाबूगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित वर्मा और आरक्षी प्रेमदत्त को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया जांच में दोनों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। मामले की विस्तृत जांच अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को मान्धाता से प्रभारी निरीक्षक कुंडा बनाया गया है, जबकि निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय को कुंडा से पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक धनंजय राय को कोहंडौर से मान्धाता का थानाध्यक्ष तथा उपनिरीक्षक अनुपम त्रिपाठी को कोतवाली नगर की सिविल लाइन चौकी प्रभारी से कोहंडौर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उपनिरीक्षक अंकित तिवारी को चिलबिला चौकी प्रभारी से सिविल लाइन चौकी प्रभारी तथा उपनिरीक्षक रोहित सिंह को कोतवाली देहात से चिलबिला चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अरुण कुमार को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना रानीगंज, अवन कुमार दीक्षित को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, प्रभात कुमार सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना अंतू, लाखन सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, ज्ञानेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली नगर, विवेक यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी ई-साक्ष्य कक्ष/ई-सम्मन सेल, आदित्य कुमार को पुलिस लाइन से थाना अंतू तथा राजनारायण यादव को प्रभारी ई-साक्ष्य कक्ष/ई-सम्मन सेल से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी) का वाचक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
प्रतापगढ़ में दो पुलिसकर्मी निलंबित:14 के कार्यक्षेत्र बदले गए, धनंजय राय मान्धाता SHO बनाए गए