![]()
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ परिवहन विभाग ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। दो दिवसीय अभियान के पहले दिन सुबह से लेकर देर शाम तक की गई कार्रवाई में 39 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 2 वाहनों को सीज कर दिया गया। निजी वाहन बनकर कर रहे थे व्यावसायिक संचालन जांच के दौरान 11 ऐसे वाहन पकड़े गए जो निजी पंजीकरण के बावजूद व्यावसायिक रूप से संचालित किए जा रहे थे। इनमें से एक वाहन को निरुद्ध किया गया। परिवहन विभाग ने इन वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित पंजीयन अधिकारियों के माध्यम से इन्हें व्यावसायिक श्रेणी में परिवर्तित कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। सुबह-शाम अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा अभियान के तहत सुबह के समय पीटीओ हरदोई खेमानंद पाण्डेय ने कार्रवाई का नेतृत्व किया, जबकि दोपहर से शाम तक पीटीओ रायबरेली विक्रांत सिंह ने अभियान संचालित किया। अभियान की निगरानी आरटीओ (प्रवर्तन) लखनऊ संभाग प्रभात पाण्डेय और एआरटीओ (प्रवर्तन) मुख्यालय हिमांशु जैन ने की। प्रशिक्षु अधिकारियों ने भी लिया प्रशिक्षण अभियान के दौरान नव नियुक्त प्रशिक्षु एआरटीओ धर्मेंद्र कुशवाहा, सुधा, तनु हरि, आस्था बंसल और मोहक दुबे भी मौजूद रहे। उन्हें निजी वाहनों के व्यावसायिक उपयोग की पहचान, जांच और चालान प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
Source link
लखनऊ एयरपोर्ट पर 39 वाहनों के चालान, 2 सीज:पकड़े गए वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर कमर्शियल में बदला जाएगा