सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष का स्वागत:हापुड़ में मनोज वाल्मीकि का ढोल-नगाड़ों से सम्मान, पगड़ी और नोटों की माला पहनाई


राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के नए अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना का मंगलवार को हापुड़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बुलंदशहर से मेरठ जाते समय वे मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास विकास कॉलोनी में आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि के घर पहुंचे। यहां आयोग सदस्य मनोज वाल्मीकि, उनके परिवार के सदस्यों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ अध्यक्ष का स्वागत किया। भगवत प्रसाद मकवाना को पगड़ी पहनाई गई और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्हें फूलों और नोटों की माला भी पहनाई गई और तिलक किया गया। इस दौरान उन्हें भारत माता का एक सुंदर चित्र भी भेंट किया गया। भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का अहम हिस्सा हैं। आयोग कोशिश करेगा कि सफाई कर्मचारियों को उनके अधिकार मिलें और केंद्र सरकार की भलाई की योजनाएं उन तक पहुंचें। कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए आयोग लगातार काम करेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कर्मचारियों की समस्याओं को आयोग के सामने खास तौर पर उठाया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम के बाद अध्यक्ष अपने दल के साथ मेरठ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रमोद जिंदल, उत्तरी मंडल अध्यक्ष प्रशांत त्यागी, दक्षिण मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, विवेक गर्ग, उमेश त्यागी, राजेश सक्सेना, महिपाल सिंह, उदय कंसल, संजय शर्मा, विनीत त्यागी, राजन वाल्मीकि, चेतन आनंद, मनोहर लाल, विशाल, ललित खलीफा, सभासद आदित्य सूद समेत कई लोग मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *