![]()
गौरव बाबा नाम का 20 साल का युवक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर संभल से लखनऊ तक पैदल यात्रा पर निकला है। वह सरकार तक गौ संरक्षण से जुड़ी अपनी मांगें पहुंचाना चाहता है। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिला संगठन मंत्री गौरव ने 12 सितंबर को संभल से यह मार्च शुरू किया था। मंगलवार को वह बरेली पहुंचा। अब वह लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। संभल के बहजोई क्षेत्र के राजा का मझोला गांव के रहने वाले गौरव बाबा ने बताया कि उनकी पैदल यात्रा का मकसद गौ संरक्षण के मुद्दे को सरकार तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की गई है। इसके साथ ही गौ हत्या पर पूरी तरह रोक लगाने और अवैध गौ तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की जाएगी। गौरव बाबा के अनुसार, उनके ज्ञापन में छह मुख्य मांगें शामिल हैं। इनमें गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देना, गौ हत्या पर पूरी तरह रोक लगाना और अवैध गौ तस्करी पर असरदार कार्रवाई करना शामिल है। इसके अलावा, बेसहारा गौवंश के लिए गौशालाओं की व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी की गई है। वह गौ संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने और संबंधित कानूनों का ठीक से पालन सुनिश्चित कराने की भी मांग कर रहे हैं। गौरव बाबा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में गौवंश का खास महत्व है। उन्होंने बताया कि बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए सरकारी व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की जरूरत है। उनका मानना है कि कानूनों को ठीक से लागू करने और लोगों में जागरूकता फैलाकर गौ संरक्षण को बेहतर बनाया जा सकता है। 12 सितंबर को संभल से शुरू हुई यह पैदल यात्रा चार दिन बाद मंगलवार को बरेली पहुंची। गौरव बाबा ने बताया कि यहां से उनकी यात्रा लखनऊ की तरफ जारी रहेगी। उनका मकसद लोकभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री को अपना ज्ञापन सौंपना है।
Source link
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने पैदल निकला:20 साल का गौरव बाबा संभल से लखनऊ के लिए निकला, CM को सौंपेगा ज्ञापन