![]()
मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन विस्तार करते हुए पार्टी के दो नेताओं को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर राष्ट्रीय लोकदल के अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी. सागर ने सिवालखास के पूर्व विधायक विनोद हरित और सावित्री गौतम को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।
दोनों नेताओं के स्वागत में शास्त्रीनगर स्थित विनोद हरित के निवास पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व विधायक विनोद हरित ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दलित समाज में राष्ट्रीय लोकदल को और मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने कहा कि जयंत चौधरी ने हमेशा दलित समाज को सम्मान देने का काम किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में दलित समाज रालोद को मजबूत समर्थन देगा। अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने भी पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान प्रताप लोइया, अभय सिंह, सुनील मल्लापुर, विक्की खजूरी, अक्षय वर्मा, अमित सतवई, आयुष हरित, अभिज्ञान हरित और ओमकुमार प्रधान समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने मेरठ को दी बड़ी जिम्मेदारी:पूर्व विधायक विनोद हरित को अनुसूचित जाति का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो सावित्री गौतम को राष्ट्रीय महासचिव का पद भार