![]()
प्रदेश के तीन और राजकीय कालेजों को पीएम श्री का दर्जा मिल गया है जिसमें वाराणसी के कालेज को भी इसमें शामिल किया गया है। रामनगर में स्थित राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अब पीएम श्री के नाम से जाना जाएगा। अब यहां सुविधाएं और बेहतर होंगी। यहां अब डिजिटल बोर्ड, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, ICT लैब और टिंकरिंग लैब जैसी सुविधाएं मिलेंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर आधारित शिक्षा खेल-आधारित शिक्षण, रटने की बजाय प्रायोगिक और समझ-आधारित शिक्षा दी जाएगी। छात्राओं को कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा भी दी जाएगी। और बेहतर करने के लिए सरकार की ओर से विशेष अनुदान भी मिलेगा। इस कालेज में पढ़ती हैं 2400 छात्राएं यहां की प्रिंसिपल साधना राय बताती हैं यहां करीब 2400 छात्राएं पढ़ती हैं। कक्षा पांचवीं से लेकर इंटरमीडिएट तक पढ़ाई होती है। इस कालेज के साथ साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संभल और राजकीय इंटर कॉलेज तकसारा अयोध्या को भी पीएम श्री का दर्जा मिला। अभी तक वाराणसी में पीएमश्री राजकीय प्रभु नारायण इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी, पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया और पीएमश्री राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज को ही यह दर्जा प्राप्त था। DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, यह एक बड़ी उपलब्धि है। इससे अब विद्यालय के विकास के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध होगा। छात्राओं को आधुनिक व कौशल विकास की शिक्षा भी मिल सकेंगी।
Source link
राधा किशोरी बालिका इंटर कॉलेज को अब ‘पीएम श्री’ का:UP के तीन राजकीय कॉलेजों को मिली यह मान्यता, अब छात्रों को मिलेगा डिजिटल लैब जैसी सुविधाएं