![]()
हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कासिमपुर थाने में तैनात सिपाही राजेश यादव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मंगलवार गुरुवार रात 8 बजे तत्काल प्रभाव से की गई है। सिपाही राजेश यादव पर अपने बीट क्षेत्र में जुआ संचालित कराने के लिए रिश्वत लेने, अवैध लकड़ी कटान और अवैध खनन को संरक्षण देने के गंभीर आरोप हैं। उन पर कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया गया है। सिपाही के खिलापु मिली शिकायतों और उपलब्ध तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल निलंबन का आदेश दिया। इसके साथ ही, पूरे मामले की विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। जांच के दौरान आरोपों की विस्तृत पड़ताल की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
Source link
जुआ और खनन संरक्षण में सिपाही निलंबित:एसपी ने कासिमपुर थाने के कांस्टेबल पर की कार्रवाई