सीएसजेएमयू से कॉपर केबल चोरी का आरोपी गिरफ्तार:दोबारा चोरी करने पहुंचा था, पुलिस ने दबोचा


कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) परिसर से कॉपर केबल चोरी करने वाले आरोपी को कल्याणपुर पुलिस ने मंगलवार को करीब तीन बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार,आरोपित पहली चोरी के बाद दोबारा वारदात को अंजाम देने के इरादे से विश्वविद्यालय परिसर पहुंचा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाले आरी ब्लेड, प्लास और कटर बरामद किए गए हैं। 15-16 जुलाई की रात एसटीपी से हुई थी कॉपर केबल चोरी पुलिस के मुताबिक, 15 और 16 जुलाई की रात छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय परिसर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से कॉपर केबल चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद विश्वविद्यालय के सहायक संपत्ति अधिकारी की तहरीर पर कल्याणपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। बुद्धा पार्क के पास पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपित मंगलवार को पुलिस ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित बुद्धा पार्क के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। उसकी पहचान कल्याणपुर की राजकीय उन्नयन बस्ती निवासी श्रीपाल के रूप में हुई। पूछताछ में उसने एसटीपी से कॉपर केबल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किए गए आरी ब्लेड, प्लास और कटर भी बरामद किए। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिब आबिदी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित नशे और जुए का आदी है। अपनी लत पूरी करने के लिए उसने विश्वविद्यालय परिसर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, वह दोबारा चोरी करने की योजना बनाकर परिसर में पहुंचा था। न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपित के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *