![]()
उत्तर प्रदेश की 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट, भाटपाररानी (देवरिया) की टीम को पशु चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। हैदराबाद में आयोजित नेशनल रिव्यू मीट में टीम के डॉ. पारस नाथ प्रजापति, मेडिकल टेक्नीशियन (एमटीएस) और पायलट को राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टीम को यह सम्मान एक गंभीर रूप से बीमार कुत्ते के पैर में हुए ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाने के लिए मिला। त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता और समर्पित सेवा को देखते हुए टीम को सम्मानित किया गया। वेटरनरी यूनिट ने पहला स्थान हासिल किया ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट ने पहला स्थान हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर लखनऊ स्थित मुख्यालय में भी टीम का सम्मान किया गया। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रेसिडेंट टी.वी.एस रेड्डी ने डॉ. पारस नाथ प्रजापति और उनकी टीम को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। यह उपलब्धि मोबाइल वेटरनरी यूनिट के लिए प्रेरणास्रोत उन्होंने कहा कि 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट किसानों और पशुपालकों को घर-घर निःशुल्क पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रही है। सभी टीमों से इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया। टीम की सफलता पर वरिष्ठ पशु चिकित्सकों सहित डॉ. शरद, डॉ. साहिल, डॉ. प्रीति कों कई जनपदों के चिकित्सकों ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की सभी 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट के लिए प्रेरणास्रोत है।
Source link
यूपी की 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट सम्मानित:पशु चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार