मैनपुरी में पिंक बूथ पर पति-पत्नी के बीच समझौता:मिशन शक्ति अभियान के तहत सुलझाया गया घरेलू विवाद


मैनपुरी जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक घरेलू विवाद को सुलझाया गया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह के निर्देश पर शहर के तांगा स्टैंड स्थित पिंक बूथ पर पति-पत्नी के बीच समझौता कराया गया। आवेदिका श्रीमती ज्ञानश्री ने 3 मार्च 2026 को पिंक बूथ पर एक शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत पूजा पत्नी अशोक और गौरव पुत्र अशोक के खिलाफ घरेलू बंटवारे के विवाद से संबंधित थी। घरेलू हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए ही मिशन शक्ति अभियान के तहत पिंक बूथ स्थापित किए गए हैं यहां पति-पत्नी के बीच होने वाले मामलों की सुनवाई की जाती है और दोनों ही पक्षों के सुनने के बाद समझौता कर दिया जाता है और दोबारा इस तरीके का विवाद कभी दोनों के बीच ना हो इसके लिए भी हिदायत दी जाती है। प्रभारी निरीक्षक सविता सेंगर ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समझाया। इसके बाद, पिंक बूथ पर दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से समझौता कराया गया। दोनों पक्षों ने एक लिखित समझौता भी प्रस्तुत किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *