![]()
सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र में एक बस के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना करौंदा चौराहे के पास गायत्री इंटर कॉलेज के निकट हुई। बस मृतक रामनरेश का शव लेकर अयोध्या जा रही थी। मृतक की पहचान श्याम सुंदर पुत्र सितई (लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में ओम प्रकाश उर्फ जगदीश (34 वर्ष), राम अज़ोर (55 वर्ष) और बस कंडक्टर शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, बस लखनपारा गांव से मृतक रामनरेश के दाह संस्कार के लिए शव लेकर अयोध्या जा रही थी। करौंदा चौराहे के पास गायत्री इंटर कॉलेज के निकट हाई टेंशन तार के नीचे से गुजरते समय बस का संपर्क तार से हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही चिल्हिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। इस दौरान घटनास्थल पर रामप्रसाद, बेचन गुप्ता, केशव, परशुराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Source link
बस से हाईटेंशन तार छूने पर एक की मौत:शव का दाह संस्कार करने जा रही गाड़ी में कई सवार थे, सिद्धार्थनगर में तीन की हालत गंभीर