![]()
मेरठ के बागपत अड्डा तिराहे पर टैक्सी में बैठने को लेकर हुए विवाद में दलित दंपति से मारपीट कर दी गई। इसकी सूचना पाकर भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। आरोप मुस्लिम समुदाय के युवकों पर लगे हैं, जिनमें टैक्सी संचालक भी शामिल है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में कार्यवाही का आश्वासन देकर बामुश्किल भाजपा कार्यकर्ताओं को शांत कराया जा सका। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गोरीपुरा निवासी प्रभात पेशे से हलवाई हैं। वह हैदराबाद में काम करते हैं। मंगलवार शाम वह अपनी पत्नी के साथ बागपत अड्डा पहुंचे और एक टैक्सी में बैठ गए। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से हैदराबाद की फ्लाईट पकड़नी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका टैक्सी चालक से विवाद हो गया। टैक्सी चालक का नाम आमिर बताया जा रहा है, जिसने अपने साथी बुला लिये और प्रभात व उसकी पत्नी से हाथापाई कर दी। टैक्सी में बैठने को लेकर हुआ विवाद
प्रभात की मानें तो उसके साथ पत्नी भी थी। उन्हें यहां से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचना था, जहां से उन्हें हैदराबाद रवाना होना था। वह दोनों आमिर की टैक्सी में बैठ गए। आरोप है कि आमिर ने पहले दोनों को अगली सीट पर बैठा लिया। इसके बाद अचानक उन्हें पीछे बैठाया और आगे पहले दो मुस्लिम महिलाओं व फिर दो युवकों को बैठा लिए। बार बार उतारने का प्रभात ने विरोध किया तो मारपीट कर दी गई। 10-12 हमलावरों ने की मारपीट
प्रभात का आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद आमिर ने उसे दिल्ली ले जाने से मना कर दिया। उसने जब एक घंटा खराब करने का हवाला दिया तो आमिर और आग बबूला हो गया और उसने अपने दोस्तों को बुलाकर मारपीट कर दी। इस दौरान प्रभात की पत्नी मदद की गुहार लगाती रही लेकिन भीड़ तमाशबीन बनी रही। भाजपा पार्षद मौके पर पहुंचे
दलित युवक से मारपीट की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इनमें पार्षद अरुण मचल के अलावा पार्षद राजीव गुप्ता काले भी मौजूद रहे। उन्होंने नारेबाजी शुरु की। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और जाम जैसे हालात बन गए। सूचना मिलते ही एसओ ब्रह्मपुरी राजेश काम्बोज मौके पर पहुंचे और बात की। अवैध टैक्सी पर कार्रवाई की मांग
काफी देर तक हंगामा होता रहा। भाजपाई आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले हटने को तैयार ही नहीं थे। इसी दौरान उन्होंने बागपत अड्डा तिराहे पर खड़ी होने वाली अवैध टैक्सियों का विरोध कर दिया। पार्षद राजीव गुप्ता काले ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर यहां कोई मुस्लिम अपनी गाड़ी खड़ी करे तो उसका पुरजोर विरोध करो। कार्रवाई के आश्वासन पर माने
पार्षद अरुण मचल ने कहा कि प्रभात को हैदराबाद जाना था। आमिर ने उसके साथ तो मारपीट की ही, पत्नी को भी नहीं बख्शा। 25 हजार रुपये का टिकट प्रभात ने खरीदा था। सबकुछ बताने के बाद भी एक घंटे तक परेशान किया और फिर ले जाने से मना कर दिया। इसी का प्रभात ने विरोध किया था। पुलिस ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद भाजपाई लौट गए।
Source link
मेरठ में दंपति से मारपीट के बाद हंगामा, जमकर नारेबाजी:टैक्सी में बैठने को लेकर हुआ विवाद, गुस्साए लोगों ने बागपत अड्डा तिराहा किया जाम