IIT-बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर डूला को छुट्टी पर भेजा:जांच के लिए 10 सदस्यीय कमेटी बनाई; साहिल के पिता बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी हो


IIT बॉम्बे ने छात्र साहिल वाकोडे के सुसाइड केस में आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को छुट्टी पर जाने को कहा है। उन पर छात्र को उकसाने, जाति आधारित उत्पीड़न और भेदभाव का आरोप है। 21 सितंबर को डूला को डीन ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव अफेयर्स के पद से हटा दिया। वहीं, संस्थान ने मामले की जांच के लिए 10 सदस्यीय हाईलेवल कमेटी बनाई गई है। कमेटी मौत से पहले की परिस्थितियों और लगाए गए आरोपों की जांच करेगी। इसकी अध्यक्षता IIT पालक्कड़ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रोफेसर रमेश वेंकटेश्वरन करेंगे। इसमें छात्र और अन्य सदस्य भी शामिल हैं। कमेटी को एक हफ्ते में रिपोर्ट देनी है। साहिल के पिता रविंद्र वाकोडे ने FIR में नामजद आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी कमेटी से ज्यादा निष्पक्ष जांच और बेटे के लिए न्याय चाहिए। परिवार ने मामले को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की भी बात कही है। खबर अपडेट की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *