झांसी में गैंगरेप के बाद छात्रा ने जान दी:अश्लील वीडियाे बनाकर वायरल करने की धमकी दी, डर के मारे जहर खाया


झांसी में गैंगरेप के बाद बीए की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। 20 सितंबर को वह बाड़े में उपले लेने गई थी। जहां पहले से घात लगाए बैठे 6 युवकों ने छात्रा को पकड़ लिया और कमरे में अंदर ले गए। आरोप है- गैंगरेप करके उसका अश्लील वीडियो-फोटो बना लिए। किसी को कुछ बताने पर वायरल करने की धमकी दी। घटना से छात्रा बुरी तरह सहम गई। घर आकर परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद बदनामी और डर के मारे छात्रा ने चूहा मार दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे गुरसराय सीएचसी लेकर आए। जहां इलाज के दाैरान छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करके 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला गुरसराय थाना क्षेत्र का है। पहले छेड़छाड़ की, शिकायत होने पर वारदात की मृतका 19 साल की थी और बीए में पढ़ रही थी। पीड़िता के भाई ने बताया- 20 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे मेरी बहन जान बांधने के लिए अपने बाड़े में गई थी। वहां पहले से घात लगाए बैठे सुशील और उसके 5 साथियों ने बहन से छेड़छाड़ की। तब बहन ने आकर घटना की जानकारी दी। परिजनों ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की। इसके बाद भी वे नहीं माने। दोपहर लगभग 1 बजे बहन बाड़े में दोबारा गई तो सुशील और उसके 5 साथी पहुंच गए। बहन को पकड़कर कमरे में ले गए। आरोप है कि सुशील ने रेप किया और फिर अपने साथियों से भी दरिदंगी कराई। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। किसी को कुछ बताने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घटना के बाद बहन घर आई तो बहुत ज्यादा सहमी हुई थी। उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने चूहा मार दवा खा ली। इलाज के दौरान दम तोड़ा तबीयत बिगड़ने पर परिजन छात्रा को मंगलवार सुबह गुरसराए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह खबर सुनते ही मां फूट फूटकर रोने लगी। मां ने कहा- दुश्मनों ने मेरी बेटी को खा लिया। उसे बदनाम कर रहे थे तो बेटी को बर्दाश्त नहीं हुआ। इसलिए उसने जहर खा लिया। मेरे से कह भी रही थी कि ये लोग मेरी झूठी कह रहे हैं। तुम कुछ नहीं कह रही हो। मैंने कहा भी कि भैया को आ जाने दो। हम पता करके सब संभाल लेंगे। छात्रा की सुशील से दोस्ती थी एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि छात्रा की पहले से सुशील से दोस्ती थी। आरोप है कि 20 सितंबर को सुशील और उसके साथियों ने छेड़छाड़ कर सेक्सुअल असॉल्ट किया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया गया है। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई है। घटनास्थल का मुआयना करने और गांव के लोगों से बातचीत करने से पता चला कि मृतका और सुशील की आपस में पहचान थी और बातचीत होती रहती थी। परिजन आरोपी के घर पर पहले भी शिकायत कर चुके थे। 20 सितंबर को घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की। सभी बिंदुओं पर जांच की रही है। 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *