लखनऊ में बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से किया हमला:चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार किए, पुलिस ने हिरासत में लिया


लखनऊ बीबीडी थानाक्षेत्र स्थित अनौरा खुर्द में मंगलवार तड़के अहमदाबाद से घर लौटे बेटे ने मामूली विवाद होने के बाद अपनी मां पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है। तड़के घर पहुंचा था बेटा मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के बरोली निवासी उषा देवी अयोध्या रोड के अनौरा खुर्द में किराए के मकान में रहती हैं। उनका बेटा संदीप गोंड अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे वह घर पहुंचा। इसी दौरान मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में कुल्हाड़ी से किया हमला विवाद बढ़ने पर संदीप ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और मां के चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में उषा देवी गंभीर रूप से घायल होकर फर्श पर गिर पड़ीं और दर्द से चीखने लगीं। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी शिव बालक शाह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अन्य लोगों की मदद से लहूलुहान हालत में पड़ी उषा देवी को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद आरोपी संदीप मौके से फरार हो गया। हत्या के प्रयास का केस, आरोपी जेल भेजा गया शिव बालक शाह की तहरीर पर बीबीडी थाने में संदीप गोंड के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बीबीडी थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *