संभल में पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार:पैर में गोली लगी, रोकते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी; तीन साथी फरार


संभल में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक इनामी बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा। उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे असमोली थाना क्षेत्र के रामनगर-सैदपुर जसकोली मार्ग पर बिलालपत के जंगल की है। पुलिस टीम रात में गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर चार संदिग्ध लोग दिखाई दिए। रुकने का इशारा किया तो पुलिस पर फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, टीम ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। इसी दौरान एक बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान बाहिद उर्फ भालू पुत्र ताज मौहम्मद उर्फ अनवार निवासी गुलाब बाड़ी, थाना भोजपुर, मुरादाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। दो थानों की पुलिस ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एएसपी उत्तरी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। असमोली थाना पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी अमन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जंगल और आसपास के इलाकों में फरार तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।
बदायूं में कई मुकदमे, लूट में भी भूमिका का दावा
थाना पुलिस के मुताबिक, घायल बाहिद उर्फ भालू का आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ बदायूं जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं। असमोली थाना क्षेत्र में हुई एक लूट की घटना में भी उसकी भूमिका सामने आई है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। मौके से मिले सामान और फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *