![]()
शहर में सोमवार को स्टार शेफ हरपाल सिंह सोखी की मास्टर क्लास आयोजित हुई। कारीगरी रेस्टोरेंट में हुए इस विशेष सेशन में प्रतिभागियों ने लाइव कुकिंग के जरिए तीन नई डिश बनाना सीखा। शेफ सोखी ने स्वाद के साथ कुकिंग से जुड़े कई टिप्स भी साझा किए। मास्टर क्लास में रोटरी क्लब मोनार्क की सदस्याओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। लाइव डेमो के बाद सभी ने शेफ द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक गेम्स भी आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रोटरी क्लब मोनार्क की अध्यक्ष अलका गुप्ता ने बताया कि इस तरह के आयोजन सदस्यों को नई चीजें सीखने और आपसी संवाद का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में क्लब की सचिव प्राची मित्तल, वर्षा गुप्ता, वर्षा गर्ग, शिखा जैन, प्राची बंसल, अनिता जैन, सपना जैन, स्मृति, सुमन सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
Source link
मेरठ के कारीगरी रेस्टोरेंट में स्टार शेफ की मास्टर क्लास:शेफ हरपाल सिंह सोखी ने सिखाई 3 डिश, रोटरी क्लब मोनार्क की सदस्याओं ने भी लिया हिस्सा