करोड़ों की ठगी में बिल्डर के रिश्तेदार समेत 4 अरेस्ट:नंदग्राम पुलिस की मिलीभगत से खड़ा किया गैंग, SHO भी हटाए गए


नंदग्राम पुलिस ने करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में बिल्डर के रिश्तेदार समेत 4 लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह गैंग 50 करोड़ से अधिक की ठगी कर चुका है। पूछताछ में सामने आया कि बिल्डर और नंदग्राम पुलिस की मिलीभगत से निवेशकों से फ्लैट और दुकान बुकिंग के नाम पर ठगी की। एक सप्ताह पहले ही इस मामले में नंदग्राम थाने के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार भी हटाए गए थे। इस पूरे मामले में सिपाही से लेकर थाने के मुंशी तक 7 पुलिसकर्मियों पर गाज गिर चुकी है। 2 अलग अलग मुकदमे दर्ज हुए नंदग्राम थाने में 28 जून को करोड़ों रुपये की ठगी का पहला मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि 16 जुलाई को दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें पुलिस ने हनी गिल पुत्र विजय चौधरी, हनी के भाई प्रेम गिल, सुरभी शर्मा पत्नी दीपक शर्मा और मानसी प्रकाश को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ में पता चला कि यह एक बिल्डर के रिश्तेदार हैं। अब पुलिस बिल्डर की भी तलाश कर रही है। यह मुकदमा 2 अलग-अलग परियोजनाओं में फ्लैट और दुकान बुकिंग के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपए लेकर कूटरचित मूल्यवान प्रतिभूति के प्रपत्रों को देकर धोखाधड़ी की गई। जिसके लिए पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी बनाई थी। निवेशकों से करोड़ों रुपए हड़पे पुलिस की जांच में आया कि इस गैंग ने बैंक खातों और अन्य दस्तावेजों को फर्जी तरह से तैयार किया। जहां निवेशकों से प्राप्त धनराशि आरोपियों द्वारा आपराधिक षडयंत्र के तहत धोखाधड़ी करते हुए कूटरचित मूल्यवान प्रतिभूति के प्रपत्रों को देकर निवेशकों का पैसा हड़प लिया है। आरोपियों के बैंक खाते में भी प्राप्त हुआ है। तथा निवेशकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसकी संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस गैंग में एक दर्जन से अधिक लोग अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *