सोनभद्र में किशोरी का शव कुएं में मिला:एक दिन पहले घर से निकली थी, परिजन बोले- मानसिक रूप से परेशान थी


सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव में सोमवार को 16 साल की लड़की का शव खेत में बने एक कुएं से मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया गया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बहुअरा गांव निवासी रामकेश यादव की बेटी वंदना यादव (16) रविवार को घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने कुएं में देखा शव सोमवार दोपहर खेत की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने कुएं में एक शव उतराता देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान वंदना यादव के रूप में होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। परिवार की आर्थिक मदद करना चाहती थी किशोरी मृतका की बहन ने बताया कि वंदना पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। उसके पिता गांव में चाय की दुकान चलाते हैं और दुकान के लिए लोन लिया हुआ है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वंदना लकड़ी बीनकर पिता की मदद करती थी। बहन के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से कोई दूसरा काम करने की बात कह रही थी, ताकि अधिक कमाई कर परिवार का सहयोग कर सके। नगर क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की हर संभावित पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *