विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता कान्हा उपवन पहुंचे:गौशाला की सफाई कर गायों को खिलाया चारा-फल, खास दिन पर सेवा का संदेश


बरेली में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता रविवार को कान्हा उपवन गौशाला पहुंचे। उन्होंने विशेष दिनों को सिर्फ उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा के लिए समर्पित करने का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई की और गायों को चारा व फल खिलाए। इस सेवा अभियान में मेयर उमेश गौतम भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ खुद गौशाला परिसर की सफाई की और गायों को चारा खिलाया। इस दौरान मेयर ने कहा कि गौशाला में आकर गायों की सेवा करने से मन को एक अलग तरह का संतोष और अच्छा अनुभव मिलता है। मेयर ने लोगों से अपील की कि जन्मदिन, वर्षगांठ या किसी अन्य खास मौके पर बेवजह खर्च करने के बजाय कान्हा उपवन पहुंचकर गौसेवा करें। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी व्यक्ति सेवा करना चाहता है, वह गौशाला में आकर अपने स्तर से सहयोग कर सकता है। इससे सेवा की भावना को बढ़ावा मिलेगा और गौशाला की व्यवस्थाओं में भी लोगों की भागीदारी बढ़ेगी। विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भी गौशाला की नियमित साफ-सफाई और गायों की सेवा में सहयोग करने का संकल्प लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *