![]()
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के मंगलाबिहार में शनिवार रात एक सिपाही पर अपनी प्रेमिका को सड़क पर ईंट-बेल्ट से बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। यह घटना रात करीब 11:45 बजे हुई। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने सिपाही से छात्रा को छुड़ाया और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सिपाही की कार भी जब्त कर ली है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
सिपाही ने प्रेमिका को ईंट-बेल्ट से पीटा:कानपुर में सड़क पर हुई घटना, लोगों ने बचाया; पुलिस ने हिरासत में लिया