![]()
एटा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत संचालित एक बस का संचालन एग्रीमेंट (परमिट) निरस्त कर दिया गया है। विभाग ने बस स्वामी का स्पष्टीकरण असंतोषजनक मानते हुए यह निर्णय लिया। मामला 16 जून 2026 का है, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत संचालित बस संख्या UP82 AT 7739 दिखाई दे रही थी। यह बस एटा के अलीगंज ब्लॉक में अमरौली-रतनपुर-अलीगंज-एटा मार्ग पर संचालित हो रही थी। वायरल वीडियो के बाद मांगा गया था स्पष्टीकरण वीडियो में एक व्यक्ति बस में चढ़ते समय गेट पर लगे स्टिकर पर पैर रखता दिखाई दिया। स्टिकर पर मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का स्लोगन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो लगा था। परिवहन विभाग ने इसे सरकारी योजना की गरिमा के प्रतिकूल और आपत्तिजनक माना। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, एटा ने 18 जून को बस स्वामी चंद्रशेखर, निवासी ग्राम कैल्ठा (अलीगंज), से लिखित स्पष्टीकरण मांगा था। बस स्वामी की दलील नहीं मानी बस स्वामी ने जवाब में कहा कि घटना के समय चालक उमेश कुमार और परिचालक विकास कुमार ड्यूटी पर थे। उनका दावा था कि वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान उन्हें नहीं है और कुछ दबंग व्यक्तियों ने चालक पर बस चलाने का दबाव बनाया था, जिन पर बस कर्मचारियों का कोई नियंत्रण नहीं था। हालांकि, परिवहन विभाग ने इस स्पष्टीकरण को असंतोषजनक, निराधार और मनगढ़ंत मानते हुए खारिज कर दिया। तत्काल प्रभाव से संचालन बंद कार्यालय आदेश जारी कर बस संख्या UP82 AT 7739 का मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत संचालन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही अमरौली-रतनपुर-अलीगंज-एटा मार्ग पर इस बस का संचालन भी समाप्त कर दिया गया। परिवहन विभाग ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजना की गरिमा बनाए रखना सभी बस संचालकों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मुख्यमंत्री के फोटो से अभद्रता, VIDEO:ग्राम परिवहन योजना की बस का एग्रीमेंट निरस्त, परिवहन विभाग की कार्रवा