![]()
चंदौली में शनिवार देर रात कंदवा और सैयदराजा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 गोवंश बरामद किए। पुलिस ने तलाशपुर मोड़ के पास एक मालवाहक वाहन को पकड़कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गोवंशों को वध के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि जमानिया मोड़ की ओर से एक मालवाहक वाहन में गोवंश लादकर बिहार सीमा की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कंदवा और सैयदराजा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशपुर मोड़ पर घेराबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध मालवाहक वाहन को रुकने का संकेत दिया। पुलिस के अनुसार, चालक ने वाहन नहीं रोका और पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए भागने की कोशिश की। सतर्कता के कारण पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए। कुछ दूरी पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी और बालू के ढेर में फंस गया, जिसके बाद पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। वाहन से मिले 13 गोवंश तलाशी के दौरान मालवाहक वाहन में 13 गोवंश लदे मिले, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद कुमार गौतम निवासी गांव ककै सहेड़ी, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गोवंशों को इकट्ठा कर वाहन से ले जाने की बात स्वीकार की। उसने पैसों के लालच में गोवंशों को वध के लिए बेचने की बात भी बताई। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस अभियान में कंदवा थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल, सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र सहित दोनों थानों की संयुक्त पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
चंदौली में 13 गोवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने तलाशपुर मोड़ पर घेराबंदी कर पकड़ा, पश्चिम बंगाल ले जा रहा था,