![]()
गाजियाबाद में आज रविवार को सुबह से तेज धूप खिली है। जहां तापमान भी बढ़ा है। आज सुबह का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने आ अनुमान है। हवा की गति सामान्य यानी 5 किमी प्रति घंटा से है। अगले 24 घंटे में मौसम बदलने का अनुमान है। शनिवार को हल्की बारिश हुई शनिवार को मौसम बदला। दिन की शुरुआत हल्की धूप से हुई। दोपहर बाद धूप तेज हो गई। इससे उमस महसूस होने लगी। लेकिन फिर दोपहर में ही हल्की बारिश हुई। वह भी पूरे जिले में नहीं हुई, बल्कि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। जिससे मौसम में बदलावा आया। दोपहर में अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन आज तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में बीच बीच में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। आसमान में कभी तेज धूप तो कभी हल्के बादल रहेंगे। हवा की गति सामान्य, इसलिए बढ़ रही उमस मौसम विभाग के अनुसार आज हवा की स्पीड 5 किलोमीटर प्रति घंटा है, इससे वातावरण में नमी बनी रहेगी। दोपहर बाद और रात में अधिक उमस बन रही है। जुलाई माह का आखिरी वीक चल रहा है। गाजियाबाद में 9 जुलाई को अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद तापमान लगातार बढ़ता गया। फिर 20 जुलाई से बारिश का दौर शुरू हुआ। हालांकि 21 और 22 जुलाई को उमस काफी अधिक रही। 24 जुलाई को फिर हल्की बारिश हुई, जिसके बाद से उमस महसूस हो रही है।
Source link
गाजियाबाद में 35 डिग्री तापमान में उमस बढ़ी:एक दिन पहले कुछ क्षेत्रों में हुई थी हल्की बारिश, दिन में धूप में फिर तेजी